फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   INDIA Alliance Protest : CM Sukhu says detaining Rahul and Priyanka is the murder of democracy

इंडिया गठबंधन धरना: सीएम सुक्खू बोले- राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या

Tue, 06 Oct 2026 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
INDIA Alliance Protest : CM Sukhu says detaining Rahul and Priyanka is the murder of democracy
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या है। यह केवल जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संविधान, असहमति और जनता की आवाज पर सीधा हमला है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि जिसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, उसे संरक्षण दिया जा रहा है और जो जनता की आवाज बनकर खड़ा है, उसे हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे। जनता सब देख रही है और जवाबदेही तय होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार ने नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed