Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ultimatum to street vendors in the 'sinking zone' to pack up their goods

Shimla News: सिंकिंग जोन से तहबाजारियों को सामान समेटने का अल्टीमेटम

Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum to street vendors in the 'sinking zone' to pack up their goods
आज नहीं हटाया सामान तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सिंकिंग जोन में 10 करोड़ से परिसर का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रिज मैदान से सटे सिंकिंग जोन से दुकानें और ढारे हटाए जाने के बावजूद मौके पर तहबाजारियों का सामान अब भी बिखरा पड़ा है। दुकानों के टीन, निर्माण सामग्री और अन्य सामान को नहीं हटाया गया है। नगर निगम ने संबंधित तहबाजारियों को शनिवार शाम तक सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर सामान नहीं हटाया तो रविवार को निगम की टीम मौके पर पहुंचकर इसे खुद हटाएगी। सिंकिंग जोन को खाली करवाने के लिए नगर निगम एक साल से तहबाजारियों को नोटिस जारी कर रहा था। इसके बाद 20 नवंबर को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों और ढारों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। अब इस जगह को नए सिरे से विकसित करने की तैयारी है। नगर निगम करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां नया परिसर विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। परियोजना के तहत जमीन को मजबूत करने के साथ रिज मैदान के विस्तार का काम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्रवाई से प्रभावित 26 परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। तहबाजारियों का कहना है कि उन्हें ऐसी जगह पर बसाने का कोई फायदा नहीं होगा, जहां ग्राहकों की आवाजाही कम हो। यदि उन्हें मौजूदा जगह से हटाया जा रहा है तो लोअर बाजार में दोबारा बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का कहना है कि पंजीकृत तहबाजारियों को कारोबार के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाए जाएंगे। मौके पर कारोबार करने वाले अधिकांश तहबाजारियों के पंजीकरण को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को रोजगार के लिए कहां जगह मिलेगी और उनके पुनर्वास की व्यवस्था कब तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article