दो युवकों ने की आत्महत्या, एक ने फंदा लगाया तो दूसरे ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा इलाके में आत्महत्या के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। वहीं दूसरे मामले में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी के अनुसार माजरा में रह रहे एक प्रवासी कामगार वीरेश पुत्र यादराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी कामगार वीरेश (23) पुत्र याद राम पिछले कुछ समय से स्थानीय औद्योगिक इकाई में कार्यरत था।
माजरा क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था। रविवार शाम युवक को यूपी से उसके परिजन फोन किया। लेकिन, वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद उसके साथी कामगार को परिजनों ने फोन किया।
इसके बाद वह उसके कमरे में पहुंचा तो वीरेश फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना थाना माजरा और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पांवटा पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिया गया।
जहरीला पदार्थ निगल लिया
वहीं, दूसरे मामले में माजरा निवासी अरविंद (31) पुत्र यमुना दास ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा गंभीर होने पर नाहन रेफर किया गया।
लेकिन, परिजन युवक को उत्तराखंड के हर्बटपुर अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। माजरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। माजरा पुलिस टीम आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुट गई है।
उधर, एसएचओ माजरा मेहर सिंह चौहान ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।