{"_id":"5c5307aebdec227381665e64","slug":"two-storey-house-gutted-in-fire-at-sunni-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी में दो मंजिला मकान जलकर राख, शिमला में अपार्टमेंट जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी में दो मंजिला मकान जलकर राख, शिमला में अपार्टमेंट जला
Fri, 01 Feb 2019 01:53 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी बाजार में पुलिस थाने के पास एक निजी मकान में वीरवार सुबह 11:53 बजे अचानक लगी आग से दो कमरे जलकर राख हो गए। इसमें रह रहे किराएदारों का पूरा सामान जल गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सुन्नी फायर पोस्ट से गए वाटर टेंडर और क्यूआरवी इंचार्ज जिया लाल की अगुवाई में पहुंचे बचाव दल ने आग बुझाने का कार्य किया। आग को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शांत किया गया। आग से करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
डीएफओ शिमला डीसी शर्मा ने बताया कि मकान मालिक का नाम जगदीश चंद गुप्ता बताय है। आग के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। बचाव दल एक बजे फायर पोस्ट लौट गया था। वहीं, देर रात शिमला शहर के एवरसन्नी क्षेत्र में करीब साढ़े ग्यारह बजे अनुपमा अपार्टमेंट में आग भड़क गई। आग में बेनी प्रसाद के घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
डीएफओ शिमला डीसी शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर मालरोड से वाटर टेंडर के साथ पहुंचे बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। इस घटना में करीब पांच हजार का नुकसान आंका गया है।