कंप्रेशर फटा, दो दुकानें और मकान ध्वस्त, लाखों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार के तहत बोगधार में वीरवार दोपहर टायर पंक्चर की दुकान में अचानक कंप्रेेशर फट गया। जोरदार धमाके के साथ दो दुकानें और दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
कंप्रेशर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 12 बजे ओम प्रकाश टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेशर सिलिंडर फट गया। इसमें दो दुकानें और दो रिहायशी मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
दुकान और मकान की छत उड़ गई। एक दुकान में पड़ा कॉस्मेटिक का सामान भी तहस-नहस हो गया। बोगधार जमा दो विद्यालय में कार्यरत प्रवक्ता सुनील कमल ने बताया कि बोगधार के ओम प्रकाश अपने मकान में टायर पंक्चर की दुकान चलाते हैं।
धमाके की आवाज सुनते ही आस पड़ोस के लोग दुकान की ओर भागे
जबकि दूसरी दुकान में उनकी पत्नी महिमा देवी कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। हादसे के समय महिमा देवी दूसरी दुकान में बैठी अपना कार्य कर रही थी। कंप्रेशर फटने का धमाका
इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज सुनते ही आस पड़ोस के लोग दुकान की ओर भागे। दुकान के अंदर से लोगों ने महिमा देवी को बाहर निकाला। महिमा की बाजू में मामूली चोट आई है जिसे स्वास्थ्य केंद्र बोगधार में प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया।
धमाके की वजह से दो दुकानें और मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार हीरापाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।