फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people died in a alto car accident in kinnaur

खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

Thu, 04 Apr 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
two people died in a alto car accident in kinnaur
सांकेतिक तस्वीर

पूह खंड के सुनम संपर्क सड़क पर एक ऑल्टो कार श्यासो खड्ड में गिर जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत और दो महिलाएं घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल करवाया।

विज्ञापन


वहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चालक दलीप सिंह ऑल्टो कार नंबर एचपी 27 ए 1774 को लेकर सुन्नम से पोवारी की ओर आ रहा थी। इसी बीच श्यासो खड्ड के पास चालक गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार खड्ड में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं मौके पर पहुंचे एडीएम शिव मोहन सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है।


एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी और प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने हादसे पर शोक जताया है और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed