{"_id":"58a1bde94f1c1b4f54d84b08","slug":"two-new-passport-offices-at-hamirpur-and-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं जाना पड़ेगा शिमला, इन दो जगहों पर भी बनेंगे पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं जाना पड़ेगा शिमला, इन दो जगहों पर भी बनेंगे पासपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Tue, 14 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पासपोर्ट के लिए शिमला जाने वाले लोगों को अब पालमपुर और हमीरपुर में भी पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिल गई है। इससे अब खास कर अब हमीरपुर, चंबा, ऊना कांगड़ा और मंडी के लोगों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इन जिलों के लोगों को अब पालमपुर और हमीरपुर में ही पासपोर्ट सुविधा मिलेगी, जबकि पासपोर्ट की नवीनीकरण की सुविधा भी पालमपुर और हमीरपुर में ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
हमीरपुर में पासपोर्ट की यह सुविधा 21 फरवरी और पालमपुर में 28 फरवरी से शुरु होगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि लोगों को अब पालमपुर और हमीरपुर में पासपोर्ट बाने की सुविधा मिल जाएगी। पहले प्रदेश में पासपोर्ट बनाने की सुविधा केवल शिमला में थी। इस कारण निचले क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
जबकि अब प्रदेश के बहुत लोगों का विदेशों में आना-जाना बढ़ गया है। इस दृष्टि से भारत सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यह सुविधा पालमपुर और हमीरपुर के डाकघरों में भी दी जा रही है। पासपोर्ट की नवीनीकरण करवाने की सुविधा भी यहीं पर उपलब्ध होगी। अब इस क्षेत्र विषेशकर कांगड़ा-चंबा के लोगों को पासपोर्ट से संबंधित सभी प्रकार की सुविधा यहां मिलेगी।
विज्ञापन