फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two new cases of Coronavirus (COVID-19) reported in himachal on 10 april

हिमाचल में कोरोना वायरस के दो नए मामले, 30 पहुंचा आंकड़ा

Sat, 11 Apr 2020 01:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
two new cases of Coronavirus (COVID-19) reported in himachal on 10 april
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में धीरे-धीरे पांव पसार रहे कोरोना वायरस के केसों की संख्या शुक्रवार को 28 से बढ़कर 30 हो गई। शुक्रवार देर रात सोलन जिले के बद्दी स्थित एक निजी अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन और रिसेप्सनिस्ट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों इसी अस्पताल में क्वारंटीन थे। इन दोनों ने बद्दी स्थित हेलमेट कंपनी के एक निदेशक की पत्नी का इलाज किया था और यहां से पीजीआई रेफर होने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। बाद में यही महिला कोरोना पॉजिटिव भी निकली थी। निजी अस्पताल को सील करने के बाद क्वारंटीन केंद्र में बदला गया था। शुक्रवार को हिमाचल के विभिन्न अस्पतालों से 127 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिनमें 125 निगेटिव मिले और दो पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें बद्दी में महिला की चपेट में पति को छोड़कर चार लोग आए थे, जो महिला के साथ दिल्ली से आए थे। चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिजनों ने सभी को हिमाचल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया था। लेकिन महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल को सील कर क्वारंटीन केंद्र में बदला गया। टेक्नीशियन और रिसेप्सनिस्ट को स्टाफ के आठ लोगों के साथ इसी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। लक्षण मिलने के बाद दोनों की कोरोना जांच की गई और  शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन


अब दोनों को आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। निजी अस्पताल को पहले सील किया जा चुका है, जबकि अन्य स्टाफ व दोनों के परिवार को भी तत्काल क्वारंटीन रहने को कह दिया है। अभी तक प्रदेश में 30 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और दो लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। इसके अलावा छह और लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और जल्द ही उन्हें भी घर भेजा जा सकता है। वहीं, चार मरीज प्रदेश से बाहर शिफ्ट हो गए हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चार, दो टांडा मेडिकल कॉलेज और नौ बद्दी में स्थित ईएसआई अस्पताल में रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में भर्ती नालागढ़ के तीन जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव

वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल के लिए दूसरे दिन भी राहत की खबर रही। नालागढ़ से लाकर आईजीएमसी शिमला अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना पॉजिटिव तीनों जमातियों की शुक्रवार को सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।  आईजीएमसी में भर्ती जमातियों के इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल तीन अप्रैल को शिमला भेजे थे।चार अप्रैल को जांच के बाद तीनों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, जिसके बाद इन्हें आईजीएमसी लाया गया था।

प्रशासन ने दिल्ली के मरकज से लौटे इन जमातियों के संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों को चिह्नित क्वारंटीन किया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीबीएन समेत पूरे जिले ने राहत ली है। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऊना के भी तीनों जमातियों की सैंपल रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई। इन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। इसकी पुष्टि मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने की। टांडा में भर्ती जमातियों में से दो मंडी शहर के हैं और एक सुंदरनगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed