फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two men drowned in the river Beas river at himachal.

ब्यास नदी में दो युवक बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 19 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 19 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two men drowned in the river Beas river at himachal.

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला में लोग लकड़ी की पुलिया पार करते हुए ब्यास नदी में गिरकर बह गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मंडी की तुंगल घाटी के बड़ोहा गांव के समीप दो लोग लकड़ी की पुलिया पार करते ब्यास नदी में गिरकर बह गए। घटना वीरवार रात 8.30 बजे की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के चलते उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने बताया कि अंदेशा है कि पैर फिसलने से दोनों नदी में गिर गए हैं।

शुक्रवार को गोताखोर बुलाए गए और ब्यास में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन, दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रिश्तेदार के घर से आ रहे थे वापिस

Two men drowned in the river Beas river at himachal.

पुलिस के मुताबिक कोट तुंगल निवासी कृष्ण चंद (38) पुत्र हेम सिंह और बड़ोहा निवासी गोपाल सिंह (39) पुत्र दुर्गा सिंह वीरवार को पदवाहण गांव में अपने रिश्तेदार के घर गए थे।

वापसी में रात करीब 8.30 बजे कोटली की ग्राम पंचायत कोट के बड़ोहा गांव में ब्यास नदी पर बनी कड़ी की पुलिया को पार कर रहे थे। इस बीच पांव फिसल जाने से दोनों नदी में गिर गए। पानी का बहाव तेज होने से दोनों बह गए।

बताया जा रहा है कि घटना के पांच मिनट पहले दोनों ने मोबाइल से घर सूचित किया था कि वे लौट रहे हैं। जब वे घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। पुल के पास दोनों की चप्पलें बरामद होने पर परिजनों ने उनके बहने का अंदेशा हुआ।

कोटली तहसील के कार्यकारी तहसीलदार अजय पराशर ने शुक्रवार सुबह घटना स्थल का दौरा कर पीडि़त परिजनों को 15-15 हजार की फौरी राहत दी है। उधर, कोटली पुलिस चौकी प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed