बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के तहत गुंगी-दलाश सड़क पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक टैंपो ट्रैक्स एचपी 02 ए 0332 में लूहरी से दलाश जा रहे थे।
इस दौरान देउरी में चालक के नियंत्रण खोने से जीप सड़क से करीब 400 मीटर नीचे जा गिरी। इससे चालक राकेश कुमार (26) पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव बैहरी और सतपाल (34) पुत्र तारा चंद निवासी निवासी गांव पेरी की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत
सूचना मिलते ही लूहरी से एएसआई राजेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल लाया गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उधर, डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की। एसडीएम आनी डॉ. चिरंजी लाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।