{"_id":"5c5bcb07bdec22736d6a14cd","slug":"two-killed-in-car-accident-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
Thu, 07 Feb 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में एक कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों की पहचान नीतिश रावत (26) पुत्र रंजीत सिंह गांव शारौन रोहड़ू और विवेक देष्ठा (24) पुत्र जय सिंह नरैण, रामपुर निवासी के तौर पर हुई है। दोनों युवक केल्टी में अपने दोस्त के पास गए थे।
विज्ञापन
वापस लौटे वक्त दोनों कार हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक संजौली में अपने चार दोस्तों के साथ रहते हैं और शहर में निजी काम करते हैं। बुधवार रात को दोनों दोस्त अपने दोस्त के पास केल्टी गए थे। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक वापस संजौली के लिए चले लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
दोनों दोस्त अपने साथियों के पास वापस नहीं पहुंच पाए। दोस्त से अलविदा कहने के बाद करीब तीन सौ मीटर आगे आने पर कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दोनों दोस्त कार हादसे का शिकार हो गए। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कार हादसे में दो युवक की मौत हो गई। दोनों युवाओं के शवों को परिजनों को सौंप दिया है।