फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in Bolero Accident at Rampur.

शिमला: रामपुर के पास देर रात खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Mon, 10 Jul 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed in Bolero Accident at Rampur.

शिमला के रामपुर इलाके में देर रात एक बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है जिसे खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस  के अनुसार नरैण पंचायत के बशड़ी में रविवार शाम एक बोलैरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


रविवार को बोलैरो कैंपर एचपी 06ए 6572 नरैण से बशड़ी की ओर जा रही थी। बशड़ी के थोड़ी ही दूरी पर चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कैंपर सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कैंपर चालक रामेश्वर कायथ पुत्र रोशन लाल, आयु 32 वर्ष गांव जुटधार, नरैण और ओची देवी पत्नी भगवान दास कायथ आयु 75 वर्ष गांव बशड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य जय सिंह पुत्र भगवान दास आयु 34 वर्ष गांव बशड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसका उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल पर पड़़े शवों और घायल को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नरैण पंचायत में एक कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed