फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two injured in road accident

Shimla News: सेब से लदा ट्रक निगम बिहार के समीप दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Sun, 28 Sep 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident
नारकंडा से परवाणू जाते समय हादसा, दोनों आईजीएमसी में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। निगम विहार के समीप सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का उपचार आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक दीपक और परिचालक राहुल निवासी बड़ाला ऊना नारकंडा से 27 सितंबर को सेब से भरी बोरियों को लेकर परवाणू को जा रह थे। 27 की रात को दोनों ने ढली से पीछे विश्राम किया। 28 की सुबह यहां से परवाणू के लिए रवाना हुए लेकिन करीब 5:30 बजे के जब ट्रक निगम विहार के समीप पहुंचे तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे गुग्गा माड़ी के समीप जा गिरा। पेड़ होने की वजह से ट्रक यहां पर ही रुक गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करने के साथ ही हादसे की सूचना छोटा शिमला पुलिस को दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में चालक और परिचालक दोनों घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सेब की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed