फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two houses burnt to ashes in Chidhgaon's Diudi village

चिड़गांव के दियुदी गांव में अग्निकांड, दो घर जलकर राख

Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt to ashes in Chidhgaon's Diudi village
जला मकान
रोहडू। उपमंडल चिड़गांव तहसील के अंतर्गत दिऊदी गांव में बुधवार रात को अग्निकांड में दो मकान जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में जहां लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई तो वहीं नौ मवेशी भी जिंदा जल गए। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति भी आग में झुलस गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। उस समय परिवार के अधिकांश सदस्य किसी शादी समारोह में बाहर गए थे। घर पर कम ही सदस्य मौजूद थे। अचानक किसी कारणवश एक मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली की उसने लोगों को बचाव करने शुरू करने का मौका ही नहीं दिया। देखते ही देखते आग ने दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा हे आग अग्निकांड में प्रभावित परिवारों का बदन के कपड़ों के सिवाय कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक घर में रहने वाले बुजुर्ग भी झुलस गए। साथ ही गोशाला में रखे नौ मवेशी जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन केंद्र रोहड़ू और जुब्बल दमकल केंद्र तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। इसी बीच ग्रामीणों ने मिट्टी, रेत और पीने से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
दमकल विभाग की टीम ने रात भर आग बुझाने का प्रयास किया और आखिरकार उस पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकजन किया। इस घटना में सालपुर और तवारमणी के आशियानें जलकर राख हुए हैं। दोनों मकानों में 12 कमरे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने बताया की प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की फौररी राहत प्रदान की गई है। घटना में एक बुजुर्ग भी झुलसा है। उसके इलाज के लिए तीन हजार रुपए की राहत राशि दी गई है। प्रभावित परिवारों को बिस्तर, तिरपाल, बर्तन और जरूरत का अन्य सामान दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित के रहने की भी अस्थायी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed