फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   awareness camp in igmc

Shimla News: मरीजों व तीमारदारों को बताई नेत्रदान की प्रक्रिया

Tue, 08 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in igmc
नेत्रदान पखवाड़े के समापन पर आईजीएमसी में दिया नेत्रदान का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में नेत्र रोग विभाग और स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) ने नेत्रदान की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी। विभाग की ओर से मंगलवार को नेत्रदान पखवाड़े के समापन पर अस्पताल में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में भी बताया गया। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा ने ओपीडी के बाहर मरीजों एवं तीमारदारों को नेत्रदान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। बताया कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद किया गया नेत्रदान दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बन सकता है। इसलिए लोगों को नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया, कॉर्निया प्रत्यारोपण तथा नेत्रदान से संबंधित भ्रांतियों के बारे में भी बताया। कहा कि जागरूकता की कमी व अन्य कारणों के चलते कई लोग नेत्रदान के लिए आगे नहीं आ पाते हैं। ऐसे में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी लोगों तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। नेत्रदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जिसके माध्यम से मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed