{"_id":"5d63fb588ebc3e01416b1287","slug":"two-dumpers-hit-jeep-in-aut-tunnel-mandi-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: औट टनल में दो डंपरों ने जीप को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: औट टनल में दो डंपरों ने जीप को मारी टक्कर, चालक की मौत
Mon, 26 Aug 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी-कुल्लू एनएच पर औट टनल में कंपनी में लगे दो डंपरों (मालवाहक ट्रक) ने एक जीप को कुचल दिया है। जीप में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में मुक्तसर, पंजाब के चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल हो गया है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को लोगों की सहायता से सामुदायिक अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। हादसा सोमवार दोपहर करीब सवा चार बजे का है। घटना के बाद मंडी-कुल्लू एनएच पर साढ़े तीन घंटे तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, पांच घायल
विज्ञापन
देर शाम साढ़े सात बजे तक यातायात प्रभावित रहा। सैकड़ों टूरिस्ट वाहन समेत बसें और स्थानीय लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस की टीमें भी तैनात रहीं, लेकिन जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
जीप सेब लेकर कुल्लू से पंजाब जा रही थी। उधर, औट के थाना प्रभारी ललित महंत ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टिपर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र कुमार पुत्र दया प्रदेश वार्ड नंबर पांच मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई है।