फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vehicle of devotees returning from Manimahesh fell into the trench, five injured

मणिमहेश से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, पांच श्रद्धालु घायल

Mon, 26 Aug 2019 02:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
vehicle of devotees returning from Manimahesh fell into the trench, five injured
प्रतीकात्मक तस्वीर

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे नगरोटा बगवां के श्रद्धालुओं का वाहन सिहुंता-द्रम्मण मार्ग पर खरेड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337 के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायलों की पहचान ओम प्रकाश, अमित मेहरा, अश्विनी कुमार, नवनीत पठानिया और संजय (सभी निवासी गांव व डाकघर हटवास तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल नवनीत पठानिया, अश्विनी कुमार और संजय कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। ये सभी गाड़ी सवार मणिमहेश यात्रा पर गए थे, जहां से देर रात घर को वह वापस आ रहे थे।

इसी दौरान खेरड़ा नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया।


तीन घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि दो घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में चल रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed