फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accident.

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 12 Dec 2014 10:01 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident.

शिमला-मटौर एनएच पर भराड़ीघाट के नलाग गांव के समीप एक टिप्पर के खाई में लुढ़कने से चालक की मौत हो गई है। यह हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टिप्पर बिलासपुर से दाड़लाघाट की तरफ आ रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। गांव के लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


उन्होंने घायलावस्था में चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। नाजुक हालत में उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव लोहाली पीओ चियोग तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में की है।

विज्ञापन

मारूति कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

two died in road accident.

राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के तहत नारकंडा के पास वीरवार दोपहर दो बजे एक मारूति कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमे एक व्यक्ति की मौत मौके पर मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जा कर शव को बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सराहन पंचायत के मझगांव निवासी डूगी राम रामपुर से शिमला की और जा रहे थे कि अचानक मारूति कार नंबर एचपी06सी 4005 अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी।

जिसमें बुर्जुग डूगी राम आयु 75 की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना नारकंडा के कैंथला मोड़ पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिया है।हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

जेसीबी से भिड़ंत के बाद बिल्डिंग से टकराई कार

two died in road accident.

ऊना में स्थानीय सब्जी मंडी के पास एक जेसीबी और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। उसे स्थानीय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलवाया गया। टक्कर के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार सवार अन्य एक महिला और बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना में कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रोहित निवासी धमांदरी डीएल 7 सीपी 7122 में अपनी पत्नी एवं बच्ची के साथ दिल्ली जा रहा था। सब्जी मंडी ऊना के समीप पहुंचने पर बैक हो रही जेसीबी ने टक्कर मार दी, जिस पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराई।

हादसे में कार बुरी से तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कार में सवार रोहित की पत्नी एवं बच्ची बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहले टंकी तोड़ी फिर बाइक को आग लगा दी

two died in road accident.

हमीरपुर बाजार में देर रात युवक ने दुकानदार की बाइक को आग लगा दी। इससे बाइक राख हो गई है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी वगारटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नगर परिषद हमीरपुर की दुकान नंबर 30 में सब्जी विक्रेता का काम करता है।

9 दिसंबर को 10:30 बजे रात जब वह अपनी दुकान की सफाई कर रहा था, तो विशाल कुमार पुत्र मलकीयत सिंह निवासी पक्का भरो ने उसकी बाइक की पेट्रोल की टंकी का लॉक तोड़कर आग लगा दी। इससे बाइक जल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed