फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in kangra.

दर्दनाक! ट्रेन से कटकर सिर धड़ से अलग, दो की मौत

Tue, 09 Jun 2015 08:08 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
two died in kangra.

कंदरोड़ी-पठानकोट-जालंधर रेल लाइन पर कंदरोड़ी रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कंदरोरी रेलवे फाटक के करीब एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया और पूरे शरीर के चिथड़े उड़ गए। यह हादसा करीब रात 2 बजे हुआ।

विज्ञापन


इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर ने कंदरोरी रेलवे स्टेशन को दी। वहीं, इससे करीब 300 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह लोगों ने एक और युवक की नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक पर एक और लाश पड़ी देखी। इस युवक का सिर ट्रेन के साथ टकरा जाने से बुरी तरह कुचल गया था।
विज्ञापन


सुबह जब लोगों ने ट्रैक पर दोनों लाशों को देखा तो इसकी सूचना कंदरोरी रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे विभाग ने रात को ही कांगड़ा रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया था और सुबह रेलवे पुलिस के एसएचओ संदीप सिंह अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही नौकरी को लेकर थे परेशान

two died in kangra.

इनमें से एक युवक की पहचान सुरेश कुमार उर्फ शशि उम्र 25 वर्ष पुत्र काला सिंह निवासी गाव कंदरोड़ी और दूसरे की रवि दास निवासी पठानकोट के रूप में की गई। सुरेश कुमार कंदरोड़ी के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। रवि दास रेलवे विभाग में ही नौकरी करता था और कंदरोरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहता था।

क्या कहते हैं सुरेश के पिता- ट्रेन से कटे सुरेश कुमार के पिता काला सिंह ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद बिना किसी को बताए घर से चला गया था और सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। सुरेश के पिता का कहना है कि वह नौकरी से निकाले जाने के बाद से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सुरेश अपने पीछे पत्नी और तीन साल की बच्ची छोड़ गया है।

रविदास को रेलवे ने निलंबित किया था- दूसरा युवक रवि दास जो कि कंदरोरी रेलवे स्टेशन पर रहता था और नशे का आदी था। 2 महीनों से रेलवे विभाग से निलंबित चल रहा था। रात को अपने घर से निकला था और सुबह करीब 4 बजे रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में उसकी लाश बरामद हुई।

रेलवे पुलिस के एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से यह बात सामने आई है कि रविदास और सुरेश कुमार दोनों ही मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे और नशे के भी आदी थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed