फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died and two injured in pickup vehicle accident at theog shimla

नियंत्रण खोने से खाई में गिरी पिकअप, दो की मौके पर मौत

Sun, 28 Oct 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 28 Oct 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
two died and two injured in pickup vehicle accident at theog shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले अलौटी गांव में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को पिकअप संख्या एचपी 03सी 3078 में सवार होकर चार लोग ठियोग से अलौटी गांव की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


देर शाम करीब 7:30 बजे अलौटी गांव के समीप चालक के अचानक नियंत्रण खोने से पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में अलौटी गांव का राजू (26) और रामपाल (24) शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में सुरेश और शेरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फागू पुलिस को हादसे की सूचना देर रात मिली। 

युवकों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

two died and two injured in pickup vehicle accident at theog shimla

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हादसे के मृतकों और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवकों को आईजीएमसी रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, दो युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।   

डीएसपी ठियोग राम लाल के अनुसार पिकअप हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed