फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two die as car falls into gorge near chaupal shimla

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

Fri, 09 Mar 2018 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल (रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल (रोहड़ू) Updated Fri, 09 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Two die as car falls into gorge near chaupal shimla

आल्टो कार करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के अंतर्गत माटल पंचायत के पास अलाइशना गांव में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।

विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एचपी 08ए-229 चौपाल से माटल पंचायत की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच कार अलाइशन गांव के पास सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two die as car falls into gorge near chaupal shimla

स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान चालक भोपिंद्र सिंह (45) पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव अलाइशना, तहसील चौपाल, जोगिंद्र शर्मा (44) पुत्र सीता राम निवासी गांव टिक्करी डाकघर माटल के रूप में हुई है।

नरेश रपटा (43) पुत्र भागमल रपटा निवासी गांव दशोली डाकघर मडौग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चौपाल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed