फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two dead Three injured as car falls into gorge near Theog Shimla

शिमला: 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

Fri, 01 Jun 2018 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Fri, 01 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Two dead Three injured as car falls into gorge near Theog Shimla

एनएच-5 पर ठियोग और नारकंडा के बीच डोगरा मोड़ संधू के पास एक कार सड़क से 250 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत और तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घायलों को आईजीएमसी रेफर किया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार (एचपी 25 ए 3644) में किन्नौर जिले के पांच युवक वीरवार सुबह सात बजे किन्नौर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक डोगरा मोड़ संधू में कार अनियंत्रित होकर सड़क से 250 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में तंजिन नीमा नेगी  (26) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव जंगी, जिला किन्नौर ने मौके पर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Two dead Three injured as car falls into gorge near Theog Shimla

भरत नेगी (25) पुत्र पनमा दोरजे निवासी गांव शासों, तहसील पूह ने आईजीएमसी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दीपक राज नेगी (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव नेसंग, थुपकन विष्ट (24) पुत्र पनमा दोरजे निवासी गांव शासो, तहसील पूह और शेखर नेगी (23) निवासी गांव लाबरंग, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उधर, ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed