{"_id":"5cc3102ebdec22146555ae99","slug":"two-cowshed-gutted-in-fire-in-paonta-sahib-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक भड़की आग से दो गोशालाएं जलकर राख, मवेशी जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक भड़की आग से दो गोशालाएं जलकर राख, मवेशी जिंदा जला
Fri, 26 Apr 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा की माजरा पंचायत में दो गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इनमें बंधे मवेशियों में एक भैंस जिंदा जल गई। जबकि दो भैंसें और एक गाय भी झुलस गई है। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
हालांकि, अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया था लेकिन, दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले ही सब राख हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माजरा के फतेहपुर में सुबह के समय अचानक आग भड़की। आग से दो गोशालाएं जल गईं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी जोगेंद्र सिंह की गोशाला में बंधी एक भैंस जिंदा जल गई। जबकि, दो भैंसें आग से बुरी तरह झुलस गईं। दूसरे किसान बलदेव सिंह की गोशाला में बंधी गाय भी आग से झुलस गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पांवटा इंद्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर बलदेव सिंह को 7500 रुपये, जबकि बलदेव सिंह को 2500 रुपये फौरी सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने स्थानीय पटवारी को विस्तृत क्षति रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।