{"_id":"57de8d354f1c1b223aa82326","slug":"two-boys-drowned-in-gobind-sagar-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर झील में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबिंदसागर झील में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा/थानाकलां (ऊना)
Updated Mon, 19 Sep 2016 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ऊना जिले के बीहडू स्थित गोबिंदसागर झील में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान सुखदेव और परमजीत निवासी बस्ती दसमंडा जालंधर के रूप में हुई है। बीबीएमबी के गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। एसडीएम बंगाणा दिलेराम, डीएसपी कुलविंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। युवकों के साथियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम जालंधर से छह युवक तीन बाइक पर पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आए थे। रविवार सुबह माथा टेकने के बाद बीहडू स्थित गोबिंदसागर झील के पास पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सभी झील में नहाने उतर गए। सुखदेव और परमजीत पानी की गहराई में युवक डूब गए। साथियों को डूबता देख अन्य युवकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और नहर से बाहर निगल गए। इसके बाद युवक बाइकों पर सवार होकर मौके से भाग निकले, लेकिन मामले की ग्रामीणों को भनक लग गई।
विज्ञापन
चारों युवकों को कुछ ही दूरी पर पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बीबीएमबी नंगल से छह गोताखोरों को सूचित किया। गोताखोरों ने करीब चार घंटे के सर्च अभियान के बाद दो शवों को बाहर निकाला। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।