{"_id":"ef30285cdbcc0be144337050e6676d35","slug":"turist-will-know-kullu-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लवी संस्कृति से रूबरू होंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लवी संस्कृति से रूबरू होंगे सैलानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर सीजन में कुल्लवी संस्कृति और यहां की समृद्ध संस्कृति से सैलानियों को रुबरु करवाया जाएगा। यह सिलसिला पूरे जून माह तक मनाली के विभिन्न जगहों पर चलेगा।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल्लवी नाटी वाद्य यंत्र समिति के कलाकार अपनी प्रस्तुति से देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ एक जून से मनाली के प्रसिद्ध हिडिंबा माता परिसर से हुआ है।
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर न द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। पर्यटन विभाग कुल्लू के उप निदेशक अश्वनी कुमार ने कहा कि सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभाग ने कुल्लवी संस्कृति के माध्यम से मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
कहा कि इस काम को कुल्लवी नाटी वाद्य यंत्र समिति के कलाकार पूरे जून माह तक सैलानियों का मनोरंजन कर कुल्लू की संस्कृति से रुबरू करवाएंगे।
सुबह के वक्त इसका आगाज हिडिंबा माता परिसर से होगा और दोपहर को पर्यटन निगम के क्लब हाउस में तथा शाम को मनाली के माल कुल्लवी नाटी का आयोजन किया जाएगा।
उधर, कुल्लवी नाटी वाद्य यंत्र समिति के अध्यक्ष शिव चंद ने कहा कि समिति के कलाकार ढोल-नगाडों तथा शहनाई कर स्वरलहरियों से यहां सैर सपाटे को आने वाले टूरिस्टों का जहां मनोरंजन करेंगे वहीं यहां की संस्कृति के बारे में भी अगवत करवाएंगे।