फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug Of War Between CM Virbhadra Singh And Sukhwinder Sukhu In Himachal

सुक्खू-वीरभद्र की अंतर्कलह को भुनाएगी हिमाचल भाजपा

Mon, 11 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Tug Of War Between CM Virbhadra Singh And Sukhwinder Sukhu In Himachal

भाजपा अब कांग्रेस में सुक्खू-वीरभद्र सिंह के बीच की अंतर्कलह को भुनाने में जुट गई है। भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक में कांग्रेस में पड़ी फूट पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों के साथ कमजोर लीडरशिप का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस में पनपे मतभेद से भाजपा रणनीतिक फायदा लेना चाहती है। प्रदेश नेतृत्व को कांग्रेस विवाद को लगातार तूल देने पर भी निर्णय हुआ।

भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का अगला चरण राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कांगड़ा हुंकार रैली से होगा। इस चरण में कांग्रेस के खिलाफ तीखे हमले होंगे।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर घेरने की तैयारी

Tug Of War Between CM Virbhadra Singh And Sukhwinder Sukhu In Himachal

वीरभद्र सिंह को भ्रष्टाचार पर घेरने के साथ कांग्रेस पार्टी भी निशाने पर आएगी। प्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान को सियासी मुद्दा बनाया जाएगा। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर प्रदेश के नेता हमला करेंगे, जबकि केंद्र से आने वाले नेताओं का मोदी सरकार की उपलब्धियों पर फोकस रहेगा।

पंचकूला में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रचार अभियान का पूरा खाका तैयार किया गया है। कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों पर सर्वाधिक फोकस रहेगा।

बताया जा रहा है कि इन तीनों जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के सर्वाधिक दौरे होने जा रहे हैं। केंद्रीय नेताओं के प्रचार कार्यक्रमों के अलावा प्रदेश लीडर भी जनसभाएं करेंगे, जिसमें वीरभद्र सरकार ही निशाने पर रहेगी।

टिकट पर संशय बरकरार

Tug Of War Between CM Virbhadra Singh And Sukhwinder Sukhu In Himachal

भाजपा में टिकट के दावेदारों में संशय बना हुआ है। प्रदेश नेतृत्व को भरोसे में लेकर केंद्रीय नेतृत्व टिकट तय करेगा, लेकिन विधानसभा क्षेत्रों का आंतरिक सर्वेक्षण ही प्रत्याशी चयन का सबसे बड़ा आधार होगा। प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने केंद्र के तय मानकों से कोर कमेटी को अवगत करवाया।

टिकटों के लिए खेमेबाजी से बचने की सलाह दी है। प्रदेश नेतृत्व के स्तर से भी हर विधानसभा की रिपोर्ट भेजी जानी है, जिसमें संभावित दावेदारों के नाम होंगे। यह भी स्पष्ट किया जा चुका है कि एक सीट से दावेदारों का पैनल आएगा। सीटिंग विधायक की सीटों पर भी पैनल से प्रदेश के कई नेता सहमत नहीं बताए जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed