फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of war between BJP and Congress over issue of parala mandi

पराला मंडी पर भाजपा, कांग्रेस में घमासान

Mon, 28 Jul 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Jul 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Tug of war between BJP and Congress over issue of parala mandi

पराला मंडी पर भाजपा और कांग्र्रेस नेताओं में घमासान छिड़ गया है। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के बयान पर मुख्य संसदीय सचिव कृषि रोहित ठाकुर और हिमाचल प्रदेश कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट ने हमला बोला है।

विज्ञापन


बरागटा ने एक दिन पहले पत्रकार वार्ता में हिमाचल की मौजूदा सरकार पर पराला मंडी के लिए आए बजट को अन्यत्र शिफ्ट करने का आरोप लगाया था। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट ने कहा कि पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा का वह बयान निंदनीय है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व भाजपा सरकार ने शिमला जिले की पराला मंडी के लिए आवंटित धनराशि को कहीं और खर्च कर दिया है।
विज्ञापन


बरागटा तथ्यों को छिपाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मंडी का शिलान्यास किया था, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। सच यह है कि पूर्व सरकार ने पराला मंडी के निर्माण के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. मंगलेट ने भी बयान जारी कर कहा कि पूर्व बागवानी मंत्री बार-बार भाजपा सरकार द्वारा मंडी निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाने की शेखी बघार रहे हैं, लेकिन उन्हें लोगों को इस सच्चाई को बताने का साहस भी जुटाना चाहिए कि मंडी निर्माण के लिए वास्तव में किसी भी प्रकार का बजट प्रावधान नहीं किया गया था।


केंद्र की यूपीए सरकार ने इसके लिए राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत वर्ष 2010-11 में 5.25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की थी, जबकि 8 करोड़ रुपये की धनराशि एपीएमसी, शिमला ने उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed