फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck Slams Into Toll Booth One killed in bilaspur Himachal pradesh

नशे में धुत चालक ने बैरियर पर चढ़ा दिया ट्रक, एक की मौत

Mon, 12 Mar 2018 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट/नयना देवी (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट/नयना देवी (बिलासपुर) Updated Mon, 12 Mar 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Truck Slams Into Toll Booth One killed in bilaspur Himachal pradesh

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप नशे में धुत एक चालक ने गरामोड़ा टोल बैरियर पर ट्रक चढ़ा दिया। ट्रक की चपेट में आने से पर्ची कटवा रहे एक अन्य ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि टोल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमप्रकाश निवासी धमरोला, भोरंज (हमीरपुर) शनिवार रात 12 बजे किरतपुर से गरामोड़ा नाके पर ट्रक लेकर पहुंचा। वह नशे में था और टोल पर्ची कटवाने से आनाकानी कर रहा था। उसकी टोल कर्मियों से कहासुनी भी हुई। पर्ची कटवाने के बाद चालक ट्रक को 50 मीटर आगे ले गया और फिर रिवर्स गीयर में तेज रफ्तार से पीछे लाया।
विज्ञापन


उसने ट्रक टोल गुमटी पर चढ़ा दिया। इसी दौरान पर्ची कटवा रहा एक अन्य ट्रक चालक अनूप कुमार (25) पुत्र सुरजन सिंह गांव नोवी, करसोग (मंडी) इसकी चपेट में आ गया। बुरी तरह घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। गुमटी भी बुरी तरह तहस-नहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके पर खड़े दो ट्रकों और पिकअप जीप को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। टोल कर्मियों और अन्य की मदद से उसे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया गया। कोट थाना प्रभारी योग राज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

दो घंटे तड़पता रहा चालक, नहीं उठे मदद को हाथ

Truck Slams Into Toll Booth One killed in bilaspur Himachal pradesh

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की चपेट में आने वाला अनूप कुमार करीब दो घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। इस दौरान न तो उसे किसी ने उठाया और न ही किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत उठाई। सभी पुलिस कार्रवाई के पचड़े में पड़ने से डरते रहे। दो घंटे बाद उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।

उसके बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। री पंचायत की प्रधान कल्पना शर्मा का कहना है कि अगर घायल को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। बता देें कि स्वारघाट थाना गरामोड़ा से 10 किलोमीटर दूर पड़ता है, लेकिन यह पंचायत कोट कहलूर थाने में पड़ती है।

यहां से पहुंचने में आधा घंटा लगता है। कोट पुलिस थाना प्रभारी योग राज चंदेल का कहना है कि हादसा रात 11:45 बजे हुआ। हमें 12:22 बजे सूचना मिली। थाने से पहुंचने में 40 मिनट लग गए, इस कारण देरी हुई। पुलिस के साथ ही एंबुलेंस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed