{"_id":"588204fc4f1c1b632aeff052","slug":"truck-falls-into-satluj-river-at-kumarsain-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के कुमारसैन में हादसा, सतलुज नदी में गिरा ट्रक, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के कुमारसैन में हादसा, सतलुज नदी में गिरा ट्रक, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के थाना कुमारसैन क्षेत्र के तहत लूहरी-सुन्नी सड़क पर वीरवार देर रात करीब 12 बजे के बाद प्राशन के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गया। पुलिस के अनुसार हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या एचपी 11-5680 रामपुर में सीमेंट छोड़ने के बाद वापस दाड़लाघाट की ओर जा रहा था। प्राशन के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया, जिससे वह सतलुज में गिर गया। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दल ने चेन कुप्पी के सहारे शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। हादसे में चालक नितिश शर्मा निवासी गांव बाग सुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दो शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पुलिस थाना प्रभारी कुमारसैन संतोष कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान हो गई है, जबकि दो के बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।