{"_id":"292fbdb830769119a6fbc14facac28ca","slug":"truck-accident-one-died-at-bilaspur-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में लुढ़का, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में लुढ़का, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Wed, 17 Dec 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार शाम स्वारघाट के समीप धारकांसी नामक स्थान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बिलासपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्वारघाट के समीप धारकांसी गांव के पास एक ट्रक (एचपी-69ए 0549) लगभग 500 फुट गहरी खाई में गिर गया। ट्रक बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
सीमेंट से लदे इस ट्रक के लुढ़क जाने के कारण ट्रक के चालक रमेश कुमार (35) निवासी बैरी-हरकर जिला बिलासपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने स्वयं मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया किया। उन्होंने उक्त ट्रक चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृत चालक को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।