फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   trout will be served to Obama in India.

ओबामा लेंगे मनाली की ट्राउट मछली का मजा

Fri, 16 Jan 2015 05:25 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
trout will be served to Obama in India.

गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा-व्यवस्था की तमाम कवायदों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


समारोह में पहली बार बतौर मुख्य अतिथि भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को खाने में मनाली की मशहूर ट्राउट मछली परोसी जाएगी। इसके लिए दिल्ली के फाइव स्टार होटल मौर्या शेरेटन से ऑर्डर आ चुका है।

पतलीकूहल स्थित इंडो-नार्वेजियन ट्राउट फिश फार्म से जुड़े सप्लायर अमरजीत ने बताया कि मौर्या होटल से ओबामा के लिए फर्स्ट क्लास ट्राउट मछली की मांग की है। ओबामा के आने से पहले दिल्ली के मौर्या शेरेटन होटल भी सुरक्षा कर्मियों के हवाले हो गया है।
विज्ञापन

अटल और शाहरूख की है फेवरेट डिश

trout will be served to Obama in India.

रोहतांग ग्लेश्यिर से निकलने वाली ब्यास नदी के साफ और मीठे पानी में पलने वाली ट्राउट पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी की पसंदीदा डिश रही है।

इससे पूर्व भारत दौरे पर आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी इसका स्वाद ले चुके हैं। वॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी हिमाचल की ट्राउट मछली का स्वाद चखकर उसकी तारीफ कर चुके हैं।

इसके स्वाद और विशेषताओं की वजह से ही अब भारत दौरे पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए खास तौर पर ट्राउट मछली परोसी जाएगी।

क्यों मशहूर है मनाली ट्राउट?

trout will be served to Obama in India.

मनाली ट्राउट मछली ठंडे पानी में पलने वाली विदेशी प्रजाति की मछली है। करीब सौ साल पहले अंग्रेज इसके अंडे नार्वे से यहां लाए थे। ट्राउट मछली ब्यास नदी के साफ और मीठे पानी में पाली जाती है।

ग्लेशियरों के स्वच्छ और मीठे पानी के कारण इसका स्वाद बाकी ट्राउड मछलियों से अलग होता है। ट्राउट में एक कांटा होता है जिसे निकालने के बाद इस मछली को चिकन व मटन की तरह पकाया जा सकता है।

बताया जाता है कि ट्राउट मछली मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मददगार होती है।

विज्ञापन

लैब में टेस्ट होगी हर डिश

trout will be served to Obama in India.

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए 24 जनवरी को ही मौर्या शेरेटन को अभेद्य दुर्ग में बदल दिया जाएगा। उनके साथ उनका अपना बटलर यहां पहुंच रहा है। बावजूद इसके उनके लिए भारतीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

राष्ट्रपति के बुलेट प्रूफ कमरे के साथ ही माइक्रो बायोलॉजिकल लेबोरेटरी बनाई गई है, जहां हर डिश को परोसने से पहले टेस्ट किया जाएगा।

मत्स्य विभाग कुल्लू के निदेशक गुरचरण सिंह ने बताया कि पतलीकूहल फार्म से अक्सर पांच सितारा होटलों को ट्राउट भेजी जाती है। इस बार सुरक्षा की दृष्टि से मौर्या होटल ने एजेंट्स के माध्यम से डिमांड की है ताकि गोपनीयता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed