फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trial of special train will start on Kalka-Shimla track from February 14

Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर 14 फरवरी से शुरू होगा स्पेशल ट्रेन का ट्रायल

Wed, 08 Feb 2023 11:26 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 11:26 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रेल मोटर कार के स्थान पर 60 सीटर ट्रेन सेट चलाने का फैसला लिया है। इनटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई (आईसीएफ) में तैयार किया गया ट्रेन सेट कालका पहुंच गया है।

विज्ञापन
Trial of special train will start on Kalka-Shimla track from February 14
ट्रेन सेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन सेट (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) चलाने के लिए 14 फरवरी से ट्रायल शुरू होंगे। तीन कोच वाले ट्रेन सेट के ट्रायल के लिए आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) की टीम लखनऊ से कालका आएगी। ट्रेन सेट को ट्रॉयल के लिए कालका से शिमला तक अप और डाउन में चलाया जाएगा। देश में पहली बार नैरोगेज ट्रैक पर ट्रेन सेट चलाने की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रेल मोटर कार के स्थान पर 60 सीटर ट्रेन सेट चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इनटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई (आईसीएफ) में तैयार किया गया ट्रेन सेट कालका पहुंच गया है। कालका से शिमला पहुंचने में सामान्य ट्रेन पांच घंटे का समय लेती है, ट्रेन सेट यह दूरी करीब 3 घंटे में तय करेंगे। ट्रेन सेट की फाइनल रफ्तार कितनी होगी इसका फैसला आरडीएसओ की टीम करेगी। ट्रेन सेट को इंजन रहित ट्रेन भी कहते हैं, क्योंकि इसमें कोच के अंदर ही इंजन लगे होते हैं। ट्रेन सेट में सुविधाजनक सीटों के अलावा, एसी, हीटर, एलईडी और डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


आपस में जुड़े होंगे ट्रेन सेट के तीनों कोच
रेल मोटर कार के विकल्प के तौर पर चलाए जाने वाले ट्रेन सेट के तीनों कोच वेस्टिबुल (आपस में जुड़े) हैं। यात्री गाड़ी से उतरे बिना ही एक कोच से दूसरे में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed