फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traveller service to hospital

Shimla News: टेंपो ट्रेवलर में खड़े होने को भी नहीं मिलती जगह

Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
traveller service to hospital
शिमला। चमियाना अस्पताल के लिए चलने वाली एचआरटीसी के टेंपो ट्रेवलर में आईजीएमसी और ढली टनल से बैठने वाले मरीजों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती। अस्पताल के लिए बस सेवा न होने से इन्हीं ट्रेवलर में मरीजों और तीमारदारों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल के लिए हर आधे घंटे में ट्रेवलर की सुविधा है, लेकिन यह मरीजों की संख्या को देखते हुए कम है। कार्डियोलॉजी विभाग में दिखाने के लिए भट्ठाकुफर में इंतजार कर रही सुमन ने बताया कि साढ़े नौ बजे संजौली से चली थी, 11 बजने को है, लेकिन अभी तक अस्पताल नहीं पहुंच पाई हूं। उधर, न्यूरोलॉजी विभाग में दिखाने को आई कुल्लू के आनी की जमना देवी भी भट्ठाकुपर में परिवहन विभाग की ट्रेवलर के आने का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि यहां बस की समस्या है, अस्पताल तक पहुंचना ही मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed