{"_id":"bfe29654039b54eb82878115588fba87","slug":"transport-minister-gs-bali-statement-over-hydro-engineering-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज पर बाली का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज पर बाली का बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से सुर्खियों में चल रहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का मुद्दा फिर गरमा गया है। तकनीकी शिक्षा, परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने ऐलान किया है कि आगामी तीन साल में हाइड्रो कॉलेज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने अगले वर्ष जनवरी से घुमारवीं-दिल्ली के बीच एसी डिलक्स बस चलाने और आईटीआई बिलासपुर में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खेल मैदान के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि जिले में परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अगले वर्ष जनवरी में पांच बसें उपलब्ध करवाई जा रही है। वह, बिलासपुर में आयोजित आईटीआई संस्थानों की राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के अतिरिक्त भवन के निर्माण तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी सत्र से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चंबा और कांगड़ा में दो नए डिप्लोमा कोर्स, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शुरू होंगे।
इसी प्रकार कांगड़ा के नगरोटा बगवां के राजीव गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में इस वर्ष से मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग के व्यवसायिक कोर्स आरंभ होंगे।