{"_id":"e994d281e693dd2f75a41cb060503fab","slug":"transport-minister-gs-bali-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम क्षेत्रों एचआरटीसी चलाएगा छोटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम क्षेत्रों एचआरटीसी चलाएगा छोटी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों और तंग रास्तों वाले रूटों पर एचआरटीसी छोटी बसें चलाएगा। मंगलवार को विधानसभा में सिरमौर बस हादसे पर नियम 62 के तहत चर्चा का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि एचआरटीसी प्रदेश में 150 से ज्यादा छोटी बसें खरीदने की तैयारी में है।
विज्ञापन
उन्होंने बसों की ओवर स्पीड पर लगाम लगाने के लिए सवारियों से भी सहयोग मांगा है। जनता से अपील करते हुए मंत्री जीएस बाली ने कहा बस चलाते समय अगर चालक कोई लापरवाही बरते तो सवारियां चालक को उसी समय टोक दें। मंत्री ने निजी बस चालकों से भी पथ परिवहन निगम से प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बाली ने बताया कि जब से प्रदेश में लो फ्लोर वाली लंबे बसें आई हैं, तब से प्रदेश में कोई भी एक्सीडेंट नहीं हुआ है। जिला सिरमौर में कम से कम 20 नई बसें दी जाएंगी। प्रदेश में जहां-जहां भी बड़ी बसें नहीं चलती, वहां छोटी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी ने 37 से 42 सीटों की नई 150 बसें खरीदने की तैयारी की है। जल्द ही बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। 25 फरवरी को जिला सिरमौर में हुए बस हादसे को लेकर पच्छाद के विधायक सुरेश कुमार द्वारा उठाए गए मामले पर मंत्री जीएस बाली ने बताया कि निजी बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।
पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ। आठ लोगों की हादसे में मौत हुई जबकि 22 लोग घायल हुए। जिला सिरमौर और सोलन के प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी दिखाई।