फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali meeting with hrtc employees.

वर्क टू रूल पर झुके परिवहन मंत्री बाली, वार्ता आज

Thu, 23 Jul 2015 10:53 AM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali meeting with hrtc employees.

प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के वर्क टू रूल के आगे परिवहन मंत्री झुकते नजर आ रहे हैं। मंत्री जीएस बाली के आदेश पर निगम प्रबंधन ने संयुक्त समन्वय समिति के सदस्यों को वीरवार सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) की अध्यक्षता में होगी। समिति का कहना है कि बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


अगर निगम प्रबंधन कर्मचारियों के हित में फैसला लेता है तो वर्क टू रूल वापस लिया जाएगा। पथ परिवहन निगम में 8000 कर्मचारी हैं। इसमें अधिकतर कर्मचारी वर्क टू रूल के तहत सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के इस फैसले से बुधवार को 500 रूट प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी कर्मचारियों और निगम प्रबंधन की आपसी लड़ाई का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अफसर, समिति के साथ आज करेंगे बैठक

transport minister gs bali meeting with hrtc employees.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कर्मचारी 7, 8 मांगों पर अड़े हैं। अफसरों के साथ लंबी बात हुई है। वीरवार को निगम के अफसर कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक करेंगे। सप्ताह के भीतर सचिवालय में अफसरों, समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जहां तक संभव होगा, कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा।

आश्वासन नहीं चाहिए- संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों को आश्वासन नहीं बल्कि मांगें पूरी होने से मतलब है। अगर प्रबंधन कर्मचारियों की मांगें पूरी करता है तो वर्क टू रूल वापस लिया जाएगा, अन्यथा जारी रहेगा।

जन्मदिन पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं बाली

transport minister gs bali meeting with hrtc employees.

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने 27 जुलाई को कोई बड़ी घोषणा करने के संकेत दिए हैं। वह क्या घोषणा करेंगे, इस पर अभी गोपनीयता बरते हुए हैं, लेकिन गंभीर जरूर नजर आ रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदेश के युवा वर्ग को लेकर उनकी चिंता पर उनकी घोषणा केंद्रित हो सकती है। बाली के जन्मदिवस पर 26-27 जुलाई को होने वाले बाल विकास मेले की तैयारियों पर हुई बैठक में उन्होंने अपनी प्रस्तावित घोषणा का जिक्र किया।

कहा कि 26 जुलाई को प्रदेश भर के युवाओं के साथ होने वाले इंटरेक्शन विद यूथ कार्यक्रम के बाद जो छन कर आएगा, उसके बाद बह अपनी घोषणा का मसौदा सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति मेरे लिए कोई बड़ी चीज नहीं है, एक जनसेवक के रूप में काम करना मेरी प्राथमिकता है। बाली ने कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के संकेत दिए। उनकी ओर से इंटरेक्शन विथ यूथ कार्यक्रम को अहमियत देना दर्शाता है कि वह युवा वर्ग की चिंताओं को प्राथमिकता दे कर कोई बड़ी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed