फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transfer of PGT by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

शिक्षा विभाग का नया कारनामा, एक पद पर भेज दिए दो पीजीटी

Mon, 29 Oct 2018 11:15 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 29 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Transfer of PGT by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

शिक्षा विभाग कर्मचारियों के अजीबो-गरीब तबादलों को लेकर सुर्खियों में है। अब शिक्षा निदेशालय ने हमीरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में इतिहास विषय के प्रवक्ता के एक पद पर दो पीजीटी की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली के चलते जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करोर नादौन में मार्च माह से एक पद पर दो प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व रावमापा बाल में पीजीटी कॉमर्स के एक पद पर दो पीजीटी और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक के एक पद पर भी दो अधिकारी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन बाद में इन दोनों मामलों को जैसे-तैसे सुलझा लिया गया। लेकिन डाइट में अभी तक दो प्रिंसिपल सेवाएं दे रहे हैं। अब हमीरपुर के भलेठ स्कूल में एक पद पर दो नियुक्तियों का नया मामला सामने आया गया है।
विज्ञापन


12 जुलाई 2018 को प्रदेश शिक्षा विभाग ने रावमापा लंबलू में इतिहास विषय की प्रवक्ता सुमन रानी को कांगड़ा जिले के रावापा मस्सल और मस्सल के पीजीटी जसवीर कुमार के ऑर्डर लंबलू स्कूल के लिए किए। जसवीर कुमार ने लंबलू स्कूल में ज्वाइन कर लिया लेकिन सुमन रानी ने कांगड़ा के स्कूल में अभी तक ज्वाइन नहीं किया। बाद में वह प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट तक अपनी एडजस्टमेंट के इस मामले को लेकर गई। लेकिन दोनों न्यायालय से शिक्षा विभाग को मामला निपटाने के आदेश जारी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Transfer of PGT by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

अब 23 अक्तूबर को शिक्षा निदेशक ने हमीरपुर के रावमापा भलेठ में जहां पीजीटी अनिता कुमारी सेवाएं दे रही हैं, उनकी जगह पीजीटी सुमन रानी के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने तर्क दिया है कि पीजीटी अनिता कुमारी की आने वाले समय में पदोन्नति होने वाली है। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि अभी तक पीजीटी की पदोन्नति सूची सरकारी ने जारी नहीं की है।

एक पद पर दो-दो पीजीटी व प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदेश के कई स्कूलों में खाली पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि यह आदेश निदेशालय से हुए हैं।

उन्होंने माना कि डाइट में अभी तक दो प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं। वहीं निदेशक उच्चत्तर शिक्षा विभाग शिमला अमरजीत शर्मा ने कहा कि भलेठ स्कूल की स्कूल प्रवक्ता की पदोन्नति होने वाली है। जिसके चलते संबंधित महिला पीजीटी को भलेठ स्कूल के लिए तबादला आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed