{"_id":"2af4ef0ac435ab35bf91381879eed10a","slug":"traffic-system-changed-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में फिर बदली यातायात व्यवस्था, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में फिर बदली यातायात व्यवस्था, लोगों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला प्रशासन ने जल्दबाजी में लिया अपर शिमला की पौने दो सौ बसों की शहर में एंट्री बंद करने का फैसला वापस ले लिया है। आज से ऊपरी शिमला से आने वाली सभी बसें ढली से संजौली, छोटा शिमला होते हुए ओल्ड बस स्टैंड पहुंचेंगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले बिना किसी इंतजाम के ऊपरी शिमला से आने वाली करीब पौने दो सौ एचआरटीसी और प्राइवेट बसों की शहर में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन बसों को ढली से भट्ठाकुफर होते आईएसबीटी रवाना किया जा रहा था। इस व्यवस्था से ऊपरी शिमला से आने वाले हजारों लोगों को ढली और सीमिट्री टनल के पास बसों से उतारा जा रहा था।
विज्ञापन
लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार से ऊपरी शिमला से आने वाली सभी बसें पहले की तरह ही शिमला पहुंचेंगी। शहर में ट्रैफिक की समस्या का हल करने के लिए पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सड़क किनारे येलो लाइन पार्किंग का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को ऊपरी शिमला से आने वाली बसों की शहर में एंट्री न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग पूरे दिन परेशान होते रहे। ढली से शिमला के लिए लोगों को बसें नहीं मिली।