{"_id":"6a4bb9a97d399ec65b06c978","slug":"traffic-jams-occur-between-tutu-chowk-and-the-railway-bridge-during-peak-hours-shimla-news-c-19-sml1002-749203-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टुटू चौक से रेलवे पुल तक \nपीक ऑवर में लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टुटू चौक से रेलवे पुल तक पीक ऑवर में लगता है जाम
विज्ञापन
अवैध पार्किंग से हो रही दिक्कत, कार्रवाई की मांग
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के टुटू में पीक ऑवर के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण रोजाना जाम की समस्या पैदा हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
पहले से संकरी बाजार की सड़क के एक ओर वाहनों की पार्किंग की जा रही है। जनहित विकास समिति, हिमाचल प्रदेश (टुटू) के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, महासचिव बिशन सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम पीक ऑवर, स्कूल खुलने और छुट्टी के समय तथा सरकारी कार्यालयों के खुलने और बंद होने के दौरान टुटू चौक से रेलवे पुल तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस सड़क से बाजार स्थित क्रिसेंट स्कूल, शिशु शिक्षा निकेतन और टुटू पीएम श्री राजकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन सुबह-शाम आवागमन होता है। सड़क किनारे खड़े वाहनों और वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण शिमला से मंडी की ओर आने वाले वाहनों के बीच पैदल चलने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने टुटू बाजार में पीक ऑवर के दौरान यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (लॉ एंड ऑर्डर) को पत्र लिखकर व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों की सुविधा को देखते हुए कम से कम स्कूल खुलने और छुट्टी के समय बाजार में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जानी चाहिए। इससे पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। गुप्ता ने कहा कि इस मार्ग से मज्याठ, शिवनगर, विजयनगर और गोविंद मोहल्ला के निवासी प्रतिदिन, विशेषकर सुबह और शाम, बड़ी संख्या में आवाजाही करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टुटू चौक से रेलवे पुल तक सुबह 8 से 10 बजे और सायं 3 से 6 बजे तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया जाए।