{"_id":"58ba600b4f1c1b9e64831b3b","slug":"tractor-trolley-overturns-2-killed-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात हुआ हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात हुआ हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के मैहरे में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मैहरे दांदड़ू सड़क मार्ग पर एक किमी. दूर शांति पुल के पास यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अमरजीत उर्फ सोमा (45) पुत्र दलीप सिंह निवासी समलेहड़ा, बड़सर और विजय कुमार(45) पुत्र अनंत कुमार निवासी रंगड़ पादयां, बड़सर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े नौ बजे चालक अमरजीत उर्फ सोमा अपने ट्रैक्टर में घर की ओर जा रहा था। विजय कुमार ने मैहरे में शादी समारोह से घर वापस जाते समय ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली। मैहरे से एक किमी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे लुढ़क गया। एक बाइक सवार ने ट्रैक्टर को पलटे हुए देखा।
विज्ञापन
इसके चलते बाइक चालक ने साथ ही स्थित छतोली गांव के युवकों को घटना की जानकारी दी। युवकों ने ट्राली को हटाया और 108 एंबुलेंस से घायलों को बड़सर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की चार
विज्ञापन
और सात साल की दो बेटियां हैं। जबकि विजय कुमार के दो बेटे हैं। विजय कुमार पेशे से फोटोग्राफर था। डीएसपी बड़सर अशोक कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।