फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tractor power tiller to farmers on rent : CM Jairam Thakur

किसानों को किराये पर मिलेंगे ट्रैक्टर, पावर टिल्लर: सीएम जयराम ठाकुर

Tue, 08 May 2018 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 08 May 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
tractor power tiller to farmers on rent : CM Jairam Thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2022 तक हिमाचल के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। सीएम धर्मशाला के पास्सू गांव स्थित एक होटल में कृषि विभाग की ओर से आयोजित ‘फसल विविधता के अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि वर्तमान में खेतों में मशीनों का उपयोग आवश्यक है। कई किसान ट्रैक्टर, पावर टिल्लर आदि मशीनें खरीदने में असमर्थ हैं। सरकार ने प्रदेश में ‘कस्टम हायरिंग सेंटर्स’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। यहां किसान ये मशीनें किराये पर ले सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास को हमें किसान समुदाय के विकास पर बल देना होगा। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश फसल विविधता प्रोत्साहन परियोजना (एचपीसीडीपी) कार्यान्वित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 321 करोड़ की परियोजना में 266 करोड़ की वित्तीय सहायता देने के लिए जापान सरकार का धन्यवाद किया।   जापान सरकार से परियोजना के 1009 करोड़ के द्वितीय चरण पर विचार करने का आग्रह किया।

tractor power tiller to farmers on rent : CM Jairam Thakur

कहा कि यह परियोजना भारत सरकार के माध्यम से जीका को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने जीका के विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि जीका-ओडीए परियोजना हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए उपयुक्त है।

प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां फसल विविधता को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाना बड़ी चुनौती है। भारत में जीका के मुख्य प्रतिनिधि तकेमा साकामोटो ने देश में निर्माणाधीन जीका ओडीए तथा टीसीपी परियोजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को हरसंभव सहायता देने के लिए सरकार का आभार जताया।

इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक राकेश पठानिया, रवि धीमान, होशियार सिंह, पूर्व विधायक दूलो राम, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कृषि डॉ. श्रीकांत बाल्दी, परियोजना निदेशक डॉ. वीके शर्मा, कृषि विवि पालमपुर के कुलपति, उपायुक्त और पुलिस भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed