{"_id":"56fcf1864f1c1ba47af009bd","slug":"tractor-accident-at-una-10-piligrim-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 10 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 10 से ज्यादा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 31 Mar 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें ऊना अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जालंधर के रहने वाले इन श्रद्घालुओं का एक जत्था ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दियोटसिद्घ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहा था। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही ऊना के वनखंडी के पास पहुंचे कि अचानक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
इससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में ज्यादातर की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। इनका ईलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। कुछेक घायलों के बयान भी लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोर्ट ने मालवाहक गाड़ियों में लोगों ले जाने पर पहले ही पाबंदी लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है।