फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tractor accident at una, 10 pilgrim injured.

श्रद्घालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 10 से ज्यादा घायल

Thu, 31 Mar 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 31 Mar 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
tractor accident at una, 10 pilgrim injured.
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें ऊना अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जालंधर के रहने वाले इन श्रद्घालुओं का एक जत्‍था ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दियोटसिद्घ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहा था। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही ऊना के वनखंडी के पास पहुंचे कि अचानक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में ज्यादातर की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। इनका ईलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। कुछेक घायलों के बयान भी लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोर्ट ने मालवाहक गाड़ियों में लोगों ले जाने पर पहले ही पाबंदी लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed