फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toy train successful trial for shimla extension on Kalka-Shimla Heritage Track

शिमला में अब यहां तक चलेगी टॉय ट्रेन, ट्रायल सफल

Thu, 05 Jul 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jul 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
toy train successful trial for shimla extension on Kalka-Shimla Heritage Track

शिमला में अब टॉय ट्रेन इस स्टेशन तक चलेगी। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन जल्द ही शिमला ऐक्सटेंशन तक चलेंगी। बुधवार को रेलवे स्टेशन से शिमला ऐक्सटेंशन (बाबा भलखू रेल संग्रहालय) तक वॉकिंग स्पीड पर टॉय ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया।

विज्ञापन


बीते माह 23 जून को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों को शिमला- कालका हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों को शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा गोयल ने कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों का समय छह से घटा कर तीन घंटे करने की संभावनाएं तलाशने को भी कहा था।

toy train successful trial for shimla extension on Kalka-Shimla Heritage Track

बुधवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी-वे (कालका-शिमला सेक्शन) की ओर से ट्रैक फिटनेस मिलने के बाद शाम 4:50 बजे रेलवे स्टेशन से डीजल इंजन शिमला ऐक्सटेंशन की ओर रवाना किया गया।

कालका शिमला सेक्शन के इंस्पेक्टर ट्रैफिक केवल प्रकाश, लोको इंस्पेक्टर कालका विजेंद्र सिंह और स्टेशन अधीक्षक शिमला प्रिंस सेठी की अगुवाई में डीजल इंजन को शिमला रेलवे स्टेशन से शिमला ऐक्सटेंशन की ओर रवाना किया गया।

रेल कर्मी इस दौरान ट्रैक का निरंतर निरीक्षण करते रहे। शिमला ऐक्सटेंशन पर बाबा भलखू रेल संग्रहालय के गेट के पास इंजन रोकना पड़ा। रेल अधिकारियों ने गेट का मुआयना किया और टॉय ट्रेन को शिमला ऐक्सटेंशन तक संचालित करने के लिए गेट शिफ्ट करने का फैसला लिया।

इसके बाद इंजन को वापिस रेलवे स्टेशन की ओर रवाना किया गया। इंजन 5:50 पर वापिस रेलवे स्टेशन पहुंच गया।रेलवे स्टेशन से शिमला ऐक्सटेंशन रेल ट्रैक पर डंगा गिरने के कारण सोमवार को मलबा भर गया था। बुधवार सुबह जेसीबी मशीन लगा कर मलबा हटाने के बाद ट्रैक खाली किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed