{"_id":"63ea79f8850a39c4240ea965","slug":"tourists-who-came-to-celebrate-valentines-day-have-made-special-wait-in-hotels-shimla-news-c-19-sml1001-59205-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे सैलानी होटलों में किए हैं खास इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे सैलानी होटलों में किए हैं खास इंतजार
विज्ञापन
शिमला में सोमवार को मौसम साफ रहा , पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी से दिन पर ठंडी हवाएं चलती रही।
शिमला। शहर के होटलों में मंगलवार को वेलेंटाइन डे पर जमकर धमाल मचने वाला है। वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए होटलों, रेस्तरां और पब में खास तैयारियां की गई हैं।
शहर के कई होटलों में आज स्पेशल पार्टियां होंगी। होटलों में कैंडल लाइट डिनर, गाला नाइट, म्यूजिक डांस एंड डीजे नाइट खास आकर्षण रहेगा। वेलेंटाइन वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ी हैै। अब वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर है। शहर के होटलों में कमरों और पार्टी हॉल को वेलेंटाइन थीम पर सजाया गया है। दिल के आकार के गुब्बारों से सजावट की गई है। नवविवाहित जोड़ों के लिए कैंडल लाइन डिनर का खास इंतजाम किया है। रोमांटिक म्यूजिक के साथ युगल लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। शहर के सभी बड़े होटलों में म्यूजिक डांस एंड डीजे की व्यवस्था की है। वेलेंटाइन पार्टी में कंपीटीशन भी आयोजित किए जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वेलेंटाइन डे पार्टी में कपल के लिए बैलून डांस और पेपर डांस का आयोजन होगा। बच्चों के लिए भी गेम्स आयोजित होंगी। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए शहर के होटल और रेस्टोंरंटस तैयार हैं। होटलों में पार्टियां होंगी जहां टूरिस्ट नाच गाकर सेलिब्रेट करेंगे
केक और कार्ड की बढ़ी मांग
वेलेंटाइन डे से पहले राजधानी शिमला में वेलेंटाइन डे केक और वेलेंटाइन डे कार्ड की मांग बढ़ गई है। बाहरी राज्यों से आए सैलानी और स्थानीय युवक युवतियां बड़ी संख्या में वेलेंटाइन डे के लिए शापिंग कर रहे हैं। वेलेंटाइन डे से पहले शहर में गुलाब के फूलों की मांग में भी इजाफा हुआ है। चाॅकलेट की डिमांड भी बढ़ी है।