फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist may have to wait january for snowfall in shimla.

शिमला में इस साल नहीं पूरी होगी बर्फबारी की ख्वाहिश!

Sat, 15 Nov 2014 10:31 AM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
tourist may have to wait january for snowfall in shimla.

हिमाचल में इस साल नवंबर का महीना खूब गरम है। शिमला सहित प्रदेश के कई हिल स्टेशन सर्दी के इस महीने में तपने लगे हैं। शिमला शहर का ही उदाहरण लें तो इस माह अभी तक तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर रहा है। यदि मौसम ऐसा ही रहा तो इस साल यहां बर्फबारी की कम ही उम्मीद है। लोगों को जनवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यह पिछले एक दशक का रिकार्ड है। 14 नवंबर को भी लोवेस्ट मिनिमम टेंपरेचर सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर रहा है। 14 नवंबर को शिमला शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दिन का सामान्य तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस माना जाता है।
विज्ञापन


अन्य दिनों के भी यही हाल हैं। यही स्थिति मनाली, धर्मशाला जैसे स्टेशनों के भी हैं। अगर एक नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है। इसकी तुलना गत 10 वर्षों के न्यूनतम तापमान से करें तो कभी भी यह इतना बढ़ा हुआ नहीं रहा। 7.9 डिग्री लोवेस्ट न्यूनतम तापमान इस माह दो नवंबर को रहा। बाकी दिन न्यूनतम तापमान इससे ऊपर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल में ऐसे रहा न्यूनतम तापमान

tourist may have to wait january for snowfall in shimla.

नवंबर महीने के कम से कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो वर्ष 2004 में 3.6, 2005 में यह 4.4, 2006 में 3.6, 2007 में 4.8, 2008 में 2.8, 2009 में 4.3, 2010 में 4.6, 2011 में 7.8, 2012 में 2.7 और 2013 में 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा है।

अब सिकुड़ गए बर्फ के दिन
मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल में बर्फ के दिन काफी सिकुड़ गए हैं। अब बर्फ देरी से गिरती है और बर्फ का गिरना भी जल्दी बंद हो जाता है। दशकों पहले नवंबर महीने में खूब बर्फ गिरती थी और यह मार्च अंत तक गिरती थी। अब न तो नवंबर और न ही मार्च में पहले जैसी बर्फ गिर रही है।

‘नवंबर महीने में इस बार लोवेस्ट न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा। अब देखना यह होगा कि पूरा नवंबर का महीना ऐसे ही जाता है कि नहीं।’
- मनमोहन सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र शिमला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed