फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist drawn in beas river at mandi.

ब्यास में एक और हादसा, गुजरात का सैलानी बहा

Fri, 05 Jun 2015 10:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
tourist drawn in beas river at mandi.

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी और पंडोह के बीच सुक्की बाईं के पास फोटोग्राफी करने उतरा गुजरात का एक युवा पर्यटक ब्यास नदी में बह गया। गुजरात के कच्छ से हिमाचल घूमने आए पांच लोग शिमला से मनाली जा रहे थे। सूचना मिलते ही पंडोह चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ब्यास में युवक के शव को निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पांच युवा शिमला से किराये की सूमो लेकर वीरवार सुबह मनाली के लिए निकले। दोपहर बाद नेशनल हाईवे पर सुक्की बाईं के पास सभी पानी पीने के लिए रुके। इस बीच ब्यास नदी को देखकर सभी आकर्षित होकर ब्यास किनारे उतर गए। नदी किनारे फोटोग्राफी के दौरान जयेंद्र (34) पानी के बीच पत्थर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


उसे देख उसका रिश्ते में साला लगने वाला युवक देवेन (25) भी साथ लगते पत्थर पर चढ़ा और फोटोग्राफी करने लगे। इस बीच जयेंद्र का पांव पत्थर से फिसल गया और वह नदी में गिर गया। देवेन ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बचा पाया जान

tourist drawn in beas river at mandi.

देवेन मामूली रूप से तैरना जानता है। लेकिन वह अपने जीजा को बचाने में सफल नहीं रहा। कुछ ही देर में जयेंद्र का शव नदी किनारे मिल गया। जबकि देवेन ने पानी में हाथ पैर मारते हुए नदी क्रॉस कर दी। इसे बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से रिकवर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान जयेंद्र पुत्र नाथा भाई करेना निवासी कच्छ गुजरात के रूप में की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी विशाला राठौर ने मामले की पुष्टि की है। प्रशासन की चेतावनी व मनाही के बावजूद बार-बार पर्यटक ब्यास किनारे फोटोग्राफी को उतर रहे हैं जिससे अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही लारजी के समीप फोटोग्राफी करने उतरा पर्यटक भी बह चुका है। गत वर्ष लारजी हादसे में हैदराबाद के 24 इंजीनियरिंग प्रशिक्षु भी ब्यास नदी में बह चुके हैं, लेकिन पर्यटक हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed