{"_id":"60e0649782b46a5c924bcf83","slug":"tourist-crowd-in-rewalsar-barot-seraj-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर सराज, बरोट, रिवालसर, पराशर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर सराज, बरोट, रिवालसर, पराशर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
Sat, 03 Jul 2021 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:53 PM IST
सार
ग्रीन मिडोज होमस्टे जंजैहली के मालिक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड उनका होम स्टे फुल है। जंजैहली टूरिज्म एडवेंचर एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश ने बताया कि जंजैहली से शिकारी देवी तक पड़ोसी राज्यों से सैलानी आ रहे हैं।
विज्ञापन
वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड पर मंडी जिले के सराज, बरोट, रिवालसर के होटल और होमस्टे पूरी तरह से पैक हैं। इन पर्यटन स्थलों में सौ फीसदी और मंडी शहर के होटलों में अस्सी फीसदी ऑक्यूपेंसी है। पर्यटन स्थलों की भीड़भाड़ से दूर लोग अनछुए पर्यटक स्थलों में पहुंच रहे है। शनिवार और रविवार को मंडी जिले के सरोआ, देवीदहड़, जंजैहली, बरोट, पराशर और करसोग में खूब सैलानी जुटे।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू से पर्यटक मंडी पहुंचे। जंजैहली, शिकारी देवी, कमरूनाग और सरोआ जालपा मंदिर रास्तों की ट्रेकिंग जंजैहली टूरिज्म एडवेंचर एसोसिएशन ने शुरू कर दी है। हाल ही में जालंधर और हैदराबाद का ट्रेकिंग दल ट्रेकिंग कर लौटा। होटल चैल जंक्शन के मालिक शिव प्रकाश ने बताया कि वीकेंड की उनके पास बुकिंग है। जय माता होमस्टे के मालिक डूम राम ठाकुर ने बताया कि उनका होमस्टे वीकेंड पर फुल है।
विज्ञापन
ग्रीन मिडोज होमस्टे जंजैहली के मालिक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड उनका होम स्टे फुल है। जंजैहली टूरिज्म एडवेंचर एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश ने बताया कि जंजैहली से शिकारी देवी तक पड़ोसी राज्यों से सैलानी आ रहे हैं। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि मैदानी इलाकों में गर्मी होने के कारण जंजैहली घाटी में पर्यटकों की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने बताया कि देवीदहड़ और सरोआ से लेकर कमरूनाग पर्यटकों से गुलजार हो गए है। मंडी होटलियर एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता अंकुश सूद ने बताया कि मंडी शहर में अस्सी फीसदी तक आक्यूपेंसी है। एडीसी मंडी जतिन लाल ने बताया कि पराशर और बरोट में सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। इससे जिले में पर्यटन कारोबार यौवन पर है।