Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism: More than 15,000 tourist vehicles reached Manali in five days

Manali Tourism: मनाली में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, पांच दिन में 15,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

Sun, 19 Nov 2023 11:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 11:47 AM IST
सार

रोहतांग दर्रा समेत मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। शाम होते ही मनाली मालरोड भी पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। शनिवार को 654 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे। 

विज्ञापन
Tourism: More than 15,000 tourist vehicles reached Manali in five days
रोहतांग दर्रा में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दी की दस्तक और पहाड़ों में बीते दिनों हुई ताजा बर्फबारी के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले पांच दिनों में मनाली में 15,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। रोहतांग दर्रा समेत मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। शाम होते ही मनाली मालरोड भी पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। शनिवार को 654 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे। पांच दिनों में करीब 3,000 पर्यटक वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे और बर्फबारी का आनंद लिया। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यहां गाड़ी से उतरकर पर्यटकों को आसानी से बर्फ देखने को मिल रही है। पर्यटक रोहतांग दर्रे के दीदार कर वापसी में कोकसर होते हुए अटल टनल के भी दीदार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार से ही पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली थी। मंगलवार को 421, बुधवार को 578, वीरवार को 648 और शुक्रवार को 654, शनिवार को 654 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग दर्रे में पहुंचे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से मनाली के सभी पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली है। होटल 30 से 40 प्रतिशत कमरे पैक बताए जा रहे हैं। हालांकि छोटे होटलों की बुकिंग फिलहाल कम ही है। होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न एवं फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली की रौनक बढ़ गई है। बुकिंग भी अच्छी चल रही है। इससे प्रतीत हो रहा है कि इस साल नव वर्ष सीजन भी अच्छा रहेगा। एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed