फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   top stories of himachal pradesh on 03 september

हिमाचल: होटल की लिफ्ट में फंसे सीएम और शांता सहित सुर्खियों में रहीं ये खबरें

Tue, 03 Sep 2019 09:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
top stories of himachal pradesh on 03 september

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को सीएम जयराम और शांता कुमार के होटल की लिफ्ट में फंसने की खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के होटल योमिनी की लिफ्ट में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फंस गए। उनके साथ शांता कुमार भी थे।  लिफ्ट में फंसते ही सुरक्षा कर्मचारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें फूल गईं।  इसके साथ ही शिमला में पति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला भी चर्चाओं में रहा। वहीं चंबा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला भी चर्चा में रहा। इन्हीं सबके बीच एक खबर ने लोगों को थोडी खुशी पहुंचाई और वह है  सरकारी नौकरियों से जुड़ी। जानिए कैसा रहा हिमाचल में खबरों के लिहाज से आज का दिन- 

विज्ञापन

होटल की लिफ्ट में फंसे सीएम जयराम और शांता कुमार, पढ़ें पूरा मामला

हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के होटल योमिनी की लिफ्ट में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फंस गए। उनके साथ शांता कुमार भी थे।जयराम और शांता के लिफ्ट में फंसते ही सुरक्षा कर्मचारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें फूल गईं। करीब सात मिनट बाद इमरजेंसी चाबी लगाकर लिफ्ट खोली तो मुख्यमंत्री जयराम, पूर्व सीएम शांता कुमार और अन्य लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लिफ्ट रुकने का कारण कुछ लोग क्षमता से अधिक भार तो कोई बिजली गुल होना बता रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

शिमला में पति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला दर्ज, एक साल पहले हुई है शादी

राजधानी शिमला में एक महिला ने पति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। करीब एक साल पहले ही महिला की शादी हुई है। महिला ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के अलावा दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की 376, 406, 417, 494, और 498 ए व आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईकमान करेगा धर्मशाला से धूमल की उम्मीदवारी पर फैसला: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव में धर्मशाला से पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को उम्मीदवार बनाने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए कई नाम चलते हैं, लेकिन टिकट पर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सहकारी सोसायटी में 11.70 करोड़ का गबन, ऐसे हुआ खुलासा

लंबे समय से चल रहे दियोली को-ऑपरेटिव सोसाइटी में कृषि सहकारी सभा के किए गए ऑडिट में 11 करोड़ 70 लाख रुपये के गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है। सहकारी सभा दियोली के पास 17 करोड़ के करीब अमानत राशि जमा थी, जिसमें से अब 11 करोड़ 70 लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। मंगलवार को कृषि सहकारी सभा का ऑडिट करने के बाद सारे रिकॉर्ड समेत सभा की प्रबंधन समिति को ऑडिटर ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंबा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी

हिमाचल के चंबा जिले की ग्राम पंचायत चंडी लडोग के गांव मोल में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके घर में मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मशाला से मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। महिला के घर में रखा सारा सामान सुरक्षित है। ऐसे में महिला को मौत के घाट क्यों उतारा गया। यह पुलिस के लिए पहेली बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed